Noida Suicide || 9th Floor Jump || Mental Health || Lotus Boulevard Society || Paramjit Singh: नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सेक्टर-35 के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक वह इन दिनों टावर-26 स्थित फ्लैट में अस्थायी रूप से रह रहे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे उन्होंने अचानक फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लंबे समय से किडनी बीमारी से थे परेशान सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि परमजीत सिंह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लगातार इलाज और स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से वह मानसिक तनाव में रहते थे। पुलिस को घटनास्थल या फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: नोएडा में छात्रों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, दो हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी में एक साथ पढ़ सकेंगे 600 छात्र