Noida Digital Library || Online Study Noida || Digital Library Launch || High-Tech Library: नोएडा में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी सुविधा तैयार होने जा रही है। सेक्टर-44 और सेक्टर-51 में दो आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी, जहां एक समय में करीब 600 छात्र बैठकर पढ़ाई और रिसर्च कर सकेंगे। कैसा होगा लुक नोएडा प्राधिकरण ने दोनों परियोजनाओं के लिए लगभग 3-3 हजार वर्गमीटर जमीन चिन्हित कर ली है। लाइब्रेरी का डिजाइन भी तैयार हो चुका है। प्रस्ताव के अनुसार भवन तीन मंजिला होगा और इसमें आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं दी जाएंगी। ग्राउंड फ्लोर पर रीडिंग हॉल, बुक सेक्शन, लॉकर और बैगेज काउंटर बनाए जाएंगे। पहले और दूसरे फ्लोर पर डिजिटल डेस्क, ग्रुप डिस्कशन एरिया और ऑनलाइन स्टडी सेक्शन होंगे। वहीं तीसरी मंजिल पर बड़ा रीडिंग हॉल और कैफेटेरिया की सुविधा मिलेगी। क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं छात्रों को वाई-फाई, डेस्कटॉप कंप्यूटर और हेडफोन जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ऑनलाइन रिसर्च और ई-लर्निंग आसान हो सके। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही डीपीआर के आधार पर बजट तय कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण शुरू होने के बाद दोनों लाइब्रेरी को छह महीने के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। ये भी पढ़ें: WhatsApp DP बनाकर 18 लाख की ठगी, कंपनी डायरेक्टर बन साइबर ठग ने अकाउंटेंट को लगाया चूना