Noida Cyber Fraud || Director Impersonation || WhatsApp Scam || Cyber Crime Noida || UP News: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक निजी कंपनी में साइबर ठगों ने बेहद शातिर तरीके से 18 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी ने कंपनी डायरेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाई और अकाउंटेंट को मैसेज भेजकर खुद को मीटिंग में व्यस्त बताया। भरोसे में आए अकाउंटेंट ने बिना पुष्टि किए पूरी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। ऑनलाइन हेरा फेरी का जाल पीड़ित कंपनी के निदेशक संजीव चौहान ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी बामा पावर कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में आरके सिन्हा अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं और वित्तीय लेन-देन संभालते हैं। 11 मई को अकाउंटेंट के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसकी डीपी पर डायरेक्टर की फोटो लगी थी। पहले कंपनी खाते में मौजूद रकम की जानकारी मांगी गई और फिर जरूरी भुगतान का हवाला देकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। 18 लाख रुपये की ठगी अकाउंटेंट ने इसे कंपनी निदेशक का निर्देश समझकर करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद असली डायरेक्टर से बातचीत में ठगी का खुलासा हुआ। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक यह ‘व्हाट्सऐप इंपर्सनेशन फ्रॉड’ का मामला है, जिसमें ठग सोशल मीडिया या वेबसाइट से तस्वीरें लेकर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं और कर्मचारियों को झांसे में लेकर रकम ट्रांसफर करा लेते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी और निवासियों से अवैध वसूली का हुआ खुलासा