उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी और निवासियों से अवैध वसूली का हुआ खुलासा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी और अवैध वसूली का खुलासा हुआ है। NPCL विजिलेंस टीम को अवैध सब-मीटर और चार्जिंग स्टेशन मिले, जिससे निवासियों में नाराजगी बढ़ गई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida West || NPCL Vigilance || Power Theft || Green Arch Society || Electricity Theft || UP News:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी और निवासियों से अवैध वसूली का खुलासा हुआ है। NPCL की विजिलेंस टीम ने आज दोपहर करीब 12 बजे सोसाइटी परिसर का गहन निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध सब-मीटर लगाकर बिजली चोरी और निवासियों से अवैध वसूली के प्रमाण मिले।

क्या है पूरा मामला

निरीक्षण के दौरान विजिलेंस टीम को बेसमेंट क्षेत्र में पांच अवैध सब-मीटर मिले। इसके अलावा, दो अवैध चार्जिंग स्टेशन भी पाए गए, जहां एक साथ लगभग पांच वाहन चार्ज हो रहे थे। मदर डेयरी की एक व्यावसायिक दुकान में भी अवैध सब-मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जांच के दौरान यह आरोप भी सामने आया कि ग्रीनआर्च AOA ने विजिलेंस टीम के काम में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई।

चोरी रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि उन्होंने बिजली चोरी और अवैध वसूली की शिकायतें कई बार ग्रीनआर्च AOA को दी थीं। हालांकि, AOA ने इन शिकायतों पर न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया और न ही बिजली चोरी रोकने के लिए कोई कार्रवाई की। AOA की लगातार उपेक्षा के बाद निवासियों ने बिजली विभाग से शिकायत की, जिसके बाद NPCL ने त्वरित कार्रवाई की। निवासियों का यह भी आरोप है कि इस पूरे मामले में ग्रीनआर्च AOA ने निवासियों के हितों की अनदेखी करते हुए बिल्डर के कथित अनाधिकृत कार्यों को संरक्षण दिया।

अब सोसाइटी के निवासी बिजली विभाग द्वारा दोषियों के खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: नोएडा में कबाड़ बाजार में अचानक भड़की आग, काले धुएं से फैली दहशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »