उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में कबाड़ बाजार में अचानक भड़की आग, काले धुएं से फैली दहशत

नोएडा के मोरना गांव में कबाड़ की दो दुकानों में भीषण आग लग गई। काले धुएं से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल की चार गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Fire || Scrap Shop Fire || Morna Village Fire || Sector 24 Noida || UP News: 

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में गुरुवार को कबाड़ की दो दुकानों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया।

कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस ने इलाके को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।

कैसे लगी आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के मुताबिक मोरना गांव में टीनशेड के नीचे संचालित कबाड़ की दुकानों में आग लगी थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग भड़की होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। आग की वजह से दुकानों में रखा काफी कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, गेल-धवन और हरभजन लगाएंगे चौके-छक्के, फ्री होगी एंट्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »