Big Cricket League || Greater Noida Sports Complex Events || International Cricketers T20 || UP News: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार बिग क्रिकेट लीग (BCL) का आयोजन होने जा रहा है। 3 जून से 13 जून तक चलने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा टूर्नामेंट में शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर, तिलकरत्ने दिलशान और थिसारा परेरा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के मुताबिक छह फ्रेंचाइजी टीमें कुल 18 मुकाबले खेलेंगी। मौजूदा चैंपियन मुंबई मरींस अपनी खिताबी चुनौती पेश करेगी। मैचों के सफल आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी विभागों को तय समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 25 से ज्यादा देशों में लाइव स्ट्रीमिंग बिग क्रिकेट लीग के आयोजकों का कहना है कि इस टूर्नामेंट का मकसद युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका देना है। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग 25 से ज्यादा देशों में की जाएगी, जिससे ग्रेटर नोएडा को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें: RR vs SRH: सिर्फ तीन रन दूर रह गए वैभव सूर्यवंशी, खुद बताया कहां हुई चूक