उत्तर प्रदेश

UP में मतदाता जोड़ने की तैयारी में जुटी BJP, 19 नवंबर को एक साथ 7 विधानसभा क्षेत्रों में बनेगी रणनीति

गाजीपुर में भाजपा 19 नवंबर को सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशालाएं आयोजित करेगी। जिले के 604 शक्ति केंद्रों और 3335 बूथों पर फोकस रहेगा।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश में मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गाजीपुर जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 19 नवंबर को एक साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में अभियान की रणनीति तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

सातों सीटों पर रणनीति

इस संबंध में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी अजीत चौबे ने बताया कि 19 नवंबर को जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें मतदाता जोड़ो अभियान की कार्ययोजना, काम करने के तरीके और संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

604 शक्ति केंद्र और 3335 बूथों पर रहेगा फोकस

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पूरी सक्रियता और आपसी तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन के 604 शक्ति केंद्र और 3335 बूथ हैं। इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर अभियान को आगे बढ़ाना होगा।

वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने मतदाता जोड़ो अभियान को संगठन के लिहाज से अहम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने से वंचित न रह जाए।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस दौरान पारसनाथ राय, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, विश्व प्रकाश अकेला, वीरेंद्र चौहान, पूनम मौर्या, अमित सिद्धार्थ, शनाउल्ला, धनंजय चौबे, अशोक कुमार, गर्वजीत सिंह और जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित विधानसभा प्रभारी और बीएलए-1 मौजूद रहे।

अब 19 नवंबर की कार्यशालाओं पर नजर रहेगी, जहां से जिले में मतदाता जोड़ो अभियान की आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू, 15 दिनों तक चलेगी जागरूकता की मुहिम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »