Twisha Sharma Case || Giribala Singh || CBI Investigation || High Court Bail Cancelled: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची और कई घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी अब किसी भी समय बड़ी कार्रवाई कर सकती है। जुटाए गए कई सबूत सीबीआई अधिकारी बुधवार सुबह भोपाल स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने घर के भीतर डिजिटल मैपिंग की और कई अहम सवालों के जवाब मांगे। इस दौरान उनके वकील भी मौके पर मौजूद रहे। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अब तक की जांच में जुटाए गए व्हाट्सऐप चैट, गवाहों के बयान और अन्य सबूत पूर्व जज के खिलाफ गंभीर संकेत देते हैं। अदालत ने यह भी माना कि जमानत मिलने के बाद जांच में पूरा सहयोग नहीं किया गया। सास और पति की सच्चाई आई सामने CBI ने कोर्ट में दावा किया कि 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे, जिनका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि ट्विशा पर गर्भपात का दबाव बनाया गया और दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। सोशल मीडिया पर वीडियो के कुछ हिस्से वायरल कर सबूतों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। कैसे हुई थी ट्विशा की मौत? नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई 2026 को वह अपने ससुराल में मृत मिलीं। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन परिवार ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। अब मामले की जांच कई नए एंगल से की जा रही है। ये भी पढ़ें: विदाई के समय सास ने मांगे थे 2 लाख रुपये! ट्विशा मौत केस में CBI की FIR से खुलासों ने बढ़ाई सनसनी