Iran US War || Iran Condemns US Aggression || Iran Calls UN Security Council: अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और गहरा गया है। ईरान ने बंदर अब्बास समेत कई इलाकों पर हुए अमेरिकी हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अमेरिका कर रहा है युद्धविराम का उल्लंघन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि अमेरिका लगातार क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है और हालिया हमलों ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि फारस की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमले और दक्षिणी ईरान में हवाई हमले क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। तेहरान की तीखी प्रतिक्रिया ईरान ने साफ कहा है कि वह अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के ओमान को लेकर दिए गए कथित बयान पर भी तेहरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने ओमान को क्षेत्रीय शांति का अहम मध्यस्थ बताते हुए अमेरिका की धमकियों को खतरनाक बताया। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच लेबनान में भी हिंसा तेज हो गई है, जहां अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत की खबर है। लगातार बढ़ते टकराव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। ये भी पढ़ें: गाजा में बकरीद या मातम? कुर्बानी तो दूर, लोग 1 किलो मांस को तरसे