उत्तर प्रदेशबहराइच

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

मेडिकल कॉलेज के सामने न्यू किरन मेडिकल स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दुकान से धुआं उठने लगा।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज होने के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मेडिकल स्टोर में भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के गेट के ठीक सामने स्थित न्यू किरन मेडिकल स्टोर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं।

दमकल ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बहराइच रेड क्रॉस सोसाइटी के चुनाव पर विवाद, आजीवन सदस्यों ने DM से की दोबारा चुनाव की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »