उत्तर प्रदेश

इटावा में चोरों ने एक साथ तीन मकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

इटावा के चकरनगर में चोरों ने एक रात में तीन मकानों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर नकदी, जेवर और सामान चोरी किया। पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना चकरनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सूने मकानों में लाखों की चोरी

जानकारी के मुताबिक, चकरनगर सीएचसी में तैनात डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार किराए के कमरे में रहते हैं। घटना की रात वह ड्यूटी के लिए सीएचसी गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब 13 हजार रुपये की नकदी और कुछ दवाइयां चोरी कर लीं। वहीं, दूसरी पीड़ित महिला हमजा ने बताया कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने मायके गई थीं, जबकि उनके पति ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

एक साथ तीन मकानों में चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ये भी पढ़ें: मां-बेटी हत्याकांड के आरोपी से मुठभेड़ के बाद पुलिस का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »