उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगो की दर्दनाक मौत, सिवान से फरीदाबाद जा रही थी कार

रफ्तार का कहर: ट्रेलर के नीचे घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, क्रेन की मदद से बाहर निकाले गए शव। ​शिनाख्त में जुटी पुलिस: गाड़ी के नंबर से हुई मृतकों की पहचान, एक महिला और तीन मासूम बच्चों समेत ड्राइवर ने गंवाई जान।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Road Accident|| 5 People Dead|| Purvanchal Expressway||आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार एक बड़े ट्रेलर के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, दो बच्चियाँ, एक बच्चा और गाड़ी चला रहा व्यक्ति शामिल है।

परिवार सिवान से फरीदाबाद  जा रहा था

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। जैसे ही उनकी कार आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुँची, अचानक यह अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से में समा गई। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि कार लगभग एक किलोमीटर दूर से ही कंटेनर में फंसी हुई थी, जिसके बाद ट्रेलर के चालक को रोककर इसकी सूचना दी गई।

क्रेन की मदद से शव निकाले गए

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम जल्दी ही मौके पर पहुंच गई। कार की स्थिति इतनी गंभीर थी कि शवों को सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं था। ऐसे में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलवाई और कार को ट्रेलर के नीचे से निकाला। काफी मेहनत के बाद सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

पुलिस की तत्परता और यातायात बहाली

इस हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने समझदारी से काम लेते हुए क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। अब एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की और उनके परिजनों को सूचित कर दिया, जिससे उनके घर में कोहराम मच गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »