खेल

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड में पीएम मोदी ने खेल और क्रिकेट का किया जिक्र, भारतीय मूल के खिलाड़ियों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के दौरान नीदरलैंड पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय दुनिया के हर हिस्से में अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

PM Modi Netherland visit ||  PM Modi latest news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के दौरान नीदरलैंड पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय दुनिया के हर हिस्से में अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खेल और क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहा कि खेल लोगों और देशों को जोड़ने का काम करता है। पीएम मोदी ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के भारतीय मूल के खिलाड़ियों आर्यन दत्त और विक्रमजीत सिंह का नाम लेकर उनकी तारीफ भी की।

क्रिकेट पर पीएम मोदी की बात

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट अब सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का जरिया बन गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनाते हैं। पीएम मोदी की यह बात वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आई और लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी उनके भाषण के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भारत-नीदरलैंड रिश्तों पर चर्चा

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान नीदरलैंड के राजा विलियम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा से भारत और नीदरलैंड के रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्यक्रम के बाहर भी भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय का धन्यवाद करते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय दुनिया में भारत की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका, इंडिया ए टीम में हुआ चयन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »