खेल

RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal: चहल संग रिश्ते की खबरों पर महवश ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कठिन समय में उन्होंने चहल का साथ दिया।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

RJ Mahvash|| Yuzvendra Chahal|| Sports News: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही थीं। दोनों के नाम को जोड़कर डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं। अब इन अफवाहों पर महवश ने पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि उनके और चहल के बीच सिर्फ दोस्ती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

हर बात का लोग अलग मतलब निकल देते है

महवश ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग छोटी बातों को भी बड़ा बना देते हैं। उन्होंने बताया कि दोस्तों के बीच कभी-कभी अनबन हो जाती है और सोशल मीडिया पर फॉलो या अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं होती। महवश ने कहा कि वह चहल की बहुत इज्जत करती हैं और हमेशा उनके अच्छे की कामना करेंगी।

मुश्किल समय में दोस्त बनकर दिया साथ

महवश ने यह भी कहा कि जब चहल अपनी निजी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। ऐसे समय में उन्होंने सिर्फ एक दोस्त की तरह उनका साथ दिया। महवश ने साफ कहा कि उनके रिश्ते को गलत तरीके से दिखाया गया, जबकि सच्चाई सिर्फ इतनी है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह फिर विवादों में फंसे, पूर्व खिलाड़ी ने दी बैन करने की सलाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »