Lucknow Train Murder || Gomti Nagar Express || Headless Woman Body || Train Crime News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के S1 कोच से एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। घटना सामने आने के बाद यात्रियों और रेलवे अधिकारियों में दहशत फैल गई। लावारिस टीन के बक्से ने उड़ाए होश जानकारी के अनुसार, ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद सफाई कर्मचारियों को कोच में एक लावारिस टीन का बक्सा और बैग पड़ा मिला। शक होने पर जीआरपी ने जब बक्सा खोला तो अंदर महिला का सिर कटा धड़ देखकर सभी सन्न रह गए। वहीं पास में मिले बैग में महिला के हाथ और पैर अलग-अलग पॉलीथिन में पैक थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का सिर अब तक गायब है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्टेशनों के CCTV फुटेज जा रहे खंगाले पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को पहचान छिपाने के इरादे से ट्रेन में रखा गया। मामले की जांच के लिए पुलिस अब उन छह प्रमुख स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही है, जहां ट्रेन रात में रुकी थी। इनमें थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, छपरा और छपरा कचहरी स्टेशन शामिल हैं। पुलिस ने दी जानकारी रेलवे SP रोहित मिश्रा के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग या निजी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ये भी पढ़ें: डार्लिंग पेपर दिला दूंगा… छात्रा से अश्लील बातचीत के आरोप में लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर हिरासत में