उत्तर प्रदेशजालौन

कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से हड़कंप, काम कर रहा मजदूर झुलसा

जालौन के कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से बड़ा हादसा! काम कर रहा मजदूर बुरी तरह झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती। सुरक्षा नियमों में लापरवाही को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

Reported by AJAY SRIVASTAVA and edited by Shagun Chaurasia

Jalaun News || Cold Storage Accident || Gas Leak Incident || UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक कोल्ड स्टोर के अंदर गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक जहरीली गैस लीक होने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंडा गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर रोज की तरह काम कर रहा था, तभी अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बुरी तरह झुलस गया।

लापरवाही से हुआ हादसा

साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद कोल्ड स्टोर में सुरक्षा इंतजामों और नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लापरवाही और सुरक्षा मानकों की कमी के चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: तहसील परिसर में होमगार्डों का कहर! मानसिक रूप से परेशान युवक को बेरहमी से पीटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »