Bollywood|| Ranveer Singh|| Don3|| Ban: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने 'डॉन 3' फिल्म को लेकर उठे विवाद के कारण रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग निर्देश' (नॉन-कोऑपरेशन नोटिस) जारी कर दिया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस में हड़कंप मच गया और अब सब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या रणवीर अब फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे। इस बैन का असली मतलब क्या है? आपको बता दें कि FWICE द्वारा लगाया गया यह बैन न तो कोई कानूनी रोक है और न ही सरकार की ओर से। इसका सीधा मतलब यह है कि फेडरेशन से जुड़े सभी श्रमिकों, तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स को निर्देश दिया गया है कि वे रणवीर सिंह के साथ शूटिंग या प्रोडक्शन में काम न करें। चूंकि बॉलीवुड की कोई भी फिल्म इन श्रमिकों के बिना नहीं बन सकती, इसलिए इस बैन के कारण रणवीर की आने वाली फिल्मों की शूटिंग और काम प्रभावित हो सकता है। फरहान अख्तर की शिकायत, 45 करोड़ की मांग यह पूरा मामला फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा है। सुनने में आया है कि रणवीर सिंह अचानक से इस फिल्म से बाहर हो गए। इस पर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) काफी नाराज हो गए और FWICE में अपनी शिकायत दर्ज कराई। मेकर्स का कहना है कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से पहले उन्होंने प्री-प्रोडक्शन पर काफी निवेश कर दिया था। इसलिए उन्होंने रणवीर से 45 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। फेडरेशन का कहना है कि उन्होंने रणवीर को बुलाकर अपनी बात रखनी चाही, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रणवीर सिंह की टीम ने इस पर एक बयान जारी किया है। उनके प्रवक्ता ने कहा कि रणवीर इस मामले में चल रही अफवाहों को और बढ़ावा नहीं देना चाहते। उनका मानना है कि काम से जुड़ी समस्याओं और व्यक्तिगत संबंधों को आपसी बातचीत के जरिए समझदारी और सम्मान के साथ सुलझाना बेहतर होता है। इसके अलावा, रणवीर हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अब देखना है कि वे इस विवाद को कैसे निपटाते हैं। ये भी पढ़े: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, सम्मान लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी