उत्तर प्रदेश

अगर अब नहीं जागे तो सब खत्म हो जाएगा… बांदा की तपती धरती पर IPS राजाबाबू सिंह की भावुक पुकार

बांदा की भीषण गर्मी पर IPS राजाबाबू सिंह भावुक हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से अवैध खनन रोकने, ठेके बंद करने और पर्यावरण बचाने की अपील की।

IPS Raja Babu Singh || Banda Heatwave || Banda News || Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण देश के सबसे गर्म इलाकों में गिना जाने लगा है। अपने गृह जनपद की यह हालत देखकर IPS अधिकारी राजाबाबू सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुंदेलखंड के पर्यावरण को बचाने की अपील की है।

चेतावनी भरे अंदाज की अपील

वीडियो में उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने बांदा, महोबा और हमीरपुर में अवैध बालू खनन और पत्थर खनन को भीषण गर्मी का बड़ा कारण बताया।

क्या है तीन प्रमुख मांगें?

IPS अधिकारी ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, केन नदी और पहाड़ियों में चल रहे अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगे। दूसरी, अगले 10 वर्षों तक बालू और स्टोन क्वेरिंग के सभी ठेके बंद किए जाएं। तीसरी, क्षेत्र में ऐसे अधिकारियों की तैनाती हो जो जमीन पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का काम करें।

बंजर जमीन को बना चुका है हरा भरा

राजाबाबू सिंह ने ग्वालियर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की बंजर जमीन को हरा भरा बनाने का उदाहरण भी दिया, जिसके लिए उन्हें जैव विविधता संरक्षण का पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की सख्ती से बांदा पर लगा ‘सबसे गर्म शहर’ का दाग मिटाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से अपहरण कर मासूम को नहर में फेंका! बांदा पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »