उत्तर प्रदेशकानपुरक्राइम

लिफ्ट का झांसा, फिर झपटा बाला; कानपुर में पुलिस की गोली से लुटेरे का ‘द एंड’

अधिवक्ता की मां को बाइक पर बैठाकर दिया था वारदात को अंजाम, चेकिंग में पुलिस को देखते ही की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

KANPUR CRIME NEWS : कानपुर में लूट के एक मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। कल्याणपुर के इंद्रानगर में अधिवक्ता की मां को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाने और बाद में धक्का देकर कान का बाला लूटने वाला आरोपी शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


आरोपी ने पहले महिला को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाया। गौतम बुद्ध पार्क चौराहे के पास उसे उतारकर चला गया। कुछ देर बाद दोबारा बाइक से लौटा और महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद कान का बाला तोड़कर फरार हो गया


वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान इमरान उर्फ राजा निवासी कोहना के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार रात इंद्रानगर रोड पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी के सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं। साथ ही पुराने मामलों और अन्य लूट की घटनाओं में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, बर्रा-8 की कच्ची बस्ती में डूबे आशियाने, ताले लगे घरों के बीच राहत का इंतजार


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »