उत्तर प्रदेशनोएडा

7275 ई-चालान और 19 वाहन सीज, गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने 21 अगस्त को 7275 ई-चालान किए और 19 वाहन सीज किए। बिना हेलमेट सबसे ज्यादा 2949 चालान हुए, साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला।

Noida Traffic Police: पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन और DCP ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान कुल 7275 ई-चालान किए गए और नियमों का उल्लंघन करने पर 19 वाहनों को सीज किया गया।

मैनुअल और कैमरा चालान

कुल चालानों में 3126 मैनुअल चालान ट्रैफिककर्मियों द्वारा मौके पर किए गए, जबकि 4149 चालान ITMS कैमरों के जरिए किए गए, कार्रवाई नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर की गई।

बिना हेलमेट सबसे ज्यादा चालान

सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वालों पर हुई। बिना हेलमेट के 2949 वाहनों के ई-चालान काटे गए। पुलिस ने बताया कि कई लोग नकली और घटिया क्वालिटी के हेलमेट पहने थे, जो हादसे के समय कोई सुरक्षा नहीं देते।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अभियान के तहत 5 तरह के उल्लंघनों पर फोकस रहा। विपरीत दिशा में चलने पर 664, फॉल्टी नंबर प्लेट पर 394, बिना इंश्योरेंस पर 491, नो पार्किंग में खड़े 709 और ओवर स्पीड पर 695 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

नकली हेलमेट के खिलाफ जागरूकता

चालान के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। 12, 22, 56 चौक मार्ग पर आम लोगों को #सड़क_सुरक्षा_जीवन_रक्षा के तहत नकली हेलमेट के खतरों और यातायात नियमों-संकेतों के प्रति जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन! अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, दिल्ली-NCR से चंडीगढ़ तक फैला था नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »