Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कोर्ट का काम निपटाकर गांव लौट रहे एक अधिवक्ता पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर अधिवक्ता को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। क्या है पूरा मामला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश अवस्थी पुत्र हरदयाल अवस्थी, निवासी ग्राम बरात पहाड़ी, जिला सत्र न्यायालय महोबा में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। बीती शाम को वे न्यायालय का कार्य समाप्त कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में अधिवक्ता सतीश अवस्थी को गंभीर चोटें आईं और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग निकले। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2072183211455861208 परिजनों का आरोप सूचना मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल अधिवक्ता को तत्काल जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिस के अनुसार, अब अधिवक्ता सतीश अवस्थी की स्थिति "सामान्य" और खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कुछ नामजद व्यक्तियों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 02 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । सीओ सिटी ने दी जानकारी इस घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है। कोर्ट से घर लौट रहे अधिवक्ता पर हुआ हमला न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है, मामले को लेकर सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा संत हत्याकांड पर महोबा में उबाल, नामदेव समाज ने दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग