उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर टेंपो और सफारी में जोरदार टक्कर, कैमरे में कैद हुई घटना

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर टेंपो के अचानक कट लेने से पीछे से आ रही टाटा सफारी टकरा गई। टक्कर में टेंपो पलटा, चालक सुरक्षित रहा और कोई घायल नहीं हुआ।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Expressway Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर अचानक टेंपो चालक द्वारा तीव्र कट लेने के दौरान पीछे से आ रही टाटा सफारी और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे की पूरी घटना सफारी में लगे कैमरे में कैद हो गई।

टेंपो चालक ने बचाई जान

हादसे के दौरान टेंपो चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

हादसे में कोई घायल नहीं

पुलिस के अनुसार, नोएडा की तरफ जा रहे टाटा सफारी वाहन संख्या HR29BH2828 और टाटा गोल्ड (छोटा हाथी) वाहन संख्या DL1LAN6420 के बीच एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया, जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! मूसलाधार बारिश से सड़कें बेहाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »