उत्तर प्रदेशनोएडा

जेवर महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी तेज, नोएडा बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला, 29 नवंबर को जुटेंगे किसान

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के किसानों का आंदोलन तेज! 29 नवंबर को फलेदा कट पर महापंचायत, 17 महीने से लंबित मांगों पर उठेगी आवाज।

Noida Farmers Protest: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने 29 नवंबर को जेवर के फलेदा कट पर महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। इसकी तैयारियों को लेकर संगठन की नोएडा महानगर इकाई के कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं के महापंचायत में पहुंचने का निर्णय लिया गया।

17 महीने से जारी है किसानों का धरना

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की कई मांगों को लेकर पिछले 17 महीनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। इनमें आबादी से जुड़े मामले, 10 प्रतिशत प्लॉट, यमुना एक्सप्रेसवे के आवासीय प्लॉट और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं।

संगठन का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार और प्राधिकरण की ओर से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसी को लेकर किसानों में नाराजगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 29 नवंबर को फलेदा कट पर महापंचायत बुलाई गई है।

किसानों के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगा संगठन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि देश की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसके बावजूद किसानों को अपने अधिकारों और मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन से जनप्रतिनिधि और सरकारें बनती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं होना चिंता का विषय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, संगठन आंदोलन जारी रखेगा।

नोएडा से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे किसान

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि नोएडा महानगर से किसान और संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 29 नवंबर को फलेदा कट पहुंचेंगे और महापंचायत में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, संजीव चपराना, रामवीर तंवर, इंद्र प्रधान, जीत सिंह, अजय नागर, अंकित अवाना, उमेश पाल, सुधीर ठाकुर, अरुण दादा, विवेक कुमार, शोभित अवाना, मनोज प्रजापति और आकाश अवाना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अब 29 नवंबर को होने वाली महापंचायत में किसानों की मांगों और आंदोलन की आगे की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से बदलेगी रफ्तार! कोहरे में 100 नहीं 75 KM प्रति घंटे की होगी स्पीड लिमिट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »