Woman Police Officer Death: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव उनके कमरे के बाथरूम में मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पिता के बार-बार फोन करने पर हुआ खुलासा जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उन्हें कई बार फोन किया। लगातार फोन करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने रश्मि के साथ कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क किया और बेटी से बात कराने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा गया तो रश्मि बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला SI रश्मि गौतम का बाथरूम में शव मिला। वह 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। #GreaterNoida #NoidaPolice #UttarPradesh #NoidaHeadlinesTV @noidapolice https://t.co/1GonKiN62e — Noida Headlines TV (@noidaheadlinest) November 17, 2026 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं रश्मि गौतम मृतका रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। वह वर्ष 2024 से जारचा थाने में तैनात थीं। मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली रश्मि के पिता भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके सामने आने के बाद ही रश्मि गौतम की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट- आमिर खान ये भी पढ़ें: सांस भारी है या सीने में जकड़न? प्रदूषण ने फेफड़ों पर असर डाला है या नहीं! इस एक टेस्ट से खुलेगा राज