उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ का फ्रॉड, 58 खातों में भेजी रकम

यूपी के नोएडा के सेक्टर-65 स्थित एक फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2 करोड़ 42 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर किए गए। जालसाजों ने कंपनी के API पोर्टल का इस्तेमाल कर रकम को अलग-अलग खातों में भेजा।

Reported by Vartika Singh and edited by Shagun Chaurasia

Cyber Crime: यूपी के नोएडा के सेक्टर-65 स्थित एक फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2 करोड़ 42 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है।जालसाजों ने API पोर्टल के जरिए 497 ट्रांजैक्शन किए और रकम 28 बैंकों के 58 खातों में भेजी। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है। कंपनी की ओर से रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विदड्रॉल और डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएं दी जाती हैं। कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से शाम 8 बजे के बीच कंपनी का सर्वर हैक किया गया। फ़िलहाल मामले

28 बैंकों के 58 खातों में रकम ट्रांसफर

शिकायत के अनुसार, सर्वर हैक करने के बाद जालसाजों ने कंपनी के API पोर्टल के जरिए 2,42,62,576 रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। यह रकम कुल 497 ट्रांजैक्शन के जरिए कई सारे बैंक खातों में भेजी गई। कंपनी ने अपनी शिकायत में बताया है कि रकम 28 बैंकों के 58 खातों में ट्रांसफर हुई है। कंपनी की ओर से इस मामले में करीब 10 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर भी दर्ज कराई गई हैं।

क्या है पुलिस का अगला कदम?

साइबर क्राइम थाना पुलिस उन सभी बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटा रही है, जिनमें कंपनी के खाते से रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सर्वर किस तरह हैक किया गया और API पोर्टल तक जालसाजों की पहुंच कैसे हुई। पुलिस बैंक खातों के साथ-साथ ट्रांजैक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मामले में रकम की आगे की मूवमेंट और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दादरी में UGC के विरोध में प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी! लगाए ‘रोलबैक’ के नारे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »