Noida Police: इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2026 में देश-विदेश से पहुंचे हजारों कारोबारियों, खरीदारों और प्रतिनिधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती थी। आयोजन के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक और VIP मूवमेंट को संभालने पर खास फोकस किया। सुरक्षा का व्यापक इंतजाम पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की अगुवाई में ट्रेड शो के आसपास सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वार से लेकर VIP रूट और प्रमुख मार्गों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भीड़ के दबाव और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रखी गई। VIP मूवमेंट पर खास नजर ट्रेड शो में देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशी प्रतिनिधियों और कारोबारियों की मौजूदगी रही। ऐसे में VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो और आम लोगों की आवाजाही भी सुचारु बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग स्तर पर व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा जांच, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स और प्रमुख मार्गों पर तैनाती के जरिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा। ट्रेड शो के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया। लक्ष्मी सिंह की टीम की तैयारी चर्चा में पांच दिवसीय इस बड़े कारोबारी आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस के प्रमुख फोकस में रही। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तैयारियों और कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की भूमिका की चर्चा होने लगी। लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की IPS अधिकारी हैं और जनवरी 2025 से गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके कार्यकाल में जिले में बड़े आयोजनों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। UPITS 2026 जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। ट्रेड शो के दौरान किए गए सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजामों के बाद अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तैयारियों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ये भी पढ़ें: बकाया ई-चालान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सड़क पर जांच में जब्त हो सकते हैं वाहन