Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाले में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद इस्लाम पुत्र अजीज कोंडली गांव में रहता था। वह मूल रूप से संभल जिले के रजपुरा का रहने वाला था और हाउसकीपिंग का काम करता था। शराब पीने के लिए घर से निकला था मृतक परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद इस्लाम रविवार को शराब पीने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा। इसी बीच सेक्टर-150 के नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में की। नाले में कैसे पहुंचा शव प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण मोहम्मद इस्लाम नाले में गिर गया होगा। हालांकि, घटनास्थल पर उसके शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। रिपोर्ट- आमिर खान ये भी पढ़ें: छठ पूजा पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव! 15-16 नवंबर को इन रास्तों पर रहेगी रोक