उत्तर प्रदेशराजनीति

जनता छठी का दूध याद दिला देगी… ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर अखिलेश की चेतावनी, अधिकारियों को दी FIR की धमकी

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी और अधिकारियों पर फर्जी वोट जुड़वाने का आरोप लगाया। उन्होंने गड़बड़ी मिलने पर FIR, बर्खास्तगी और पेंशन रोकने की चेतावनी दी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी वोट जुड़वाने की आशंका जताई है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि मतदाता सूची में शामिल होने वाले हर नए नाम पर पार्टी की नजर रहेगी। अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

फर्जी वोटों का आरोप

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी संभावित हार को देखते हुए कथित तौर पर विशेष अभियान के जरिए फर्जी वोट जुड़वाने की कोशिश कर रही है।

हर नए वोट पर रहेगी नजर

सपा प्रमुख ने ASDD यानी Absent, Shifted, Dead or Duplicate श्रेणी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे नामों के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी की साजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पार्टी के बूथ प्रभारी, PDA प्रहरी, संभावित उम्मीदवार और संगठन के अन्य पदाधिकारी बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक नए जुड़ने वाले नामों की निगरानी करेंगे।

अखिलेश ने आम नागरिकों से भी अपने आसपास जुड़ने वाले नए मतदाताओं के नामों पर नजर रखने की अपील की। उनका कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

सपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कथित गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के साथ बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। उन्होंने पेंशन और फंड रोकने तथा दोषियों को सजा दिलाने की बात भी कही। साथ ही अधिकारियों की कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने की चेतावनी दी।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में वोटर लिस्ट को लेकर बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग और बीजेपी इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव! अखिलेश के साथ सीटों पर क्या होगा फॉर्मूला?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »