मनोरंजन

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! 13वें दिन 809 करोड़ पार, दुनियाभर में कमाई 1400 करोड़ के पार

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 13वें दिन भारत में 809 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दुनियाभर में कमाई 1,437 करोड़ पहुंची, बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ramayana Box Office Collection Day 13: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज बरकरार है। यही वजह है कि सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

12 दिनों में 792 करोड़ से ज्यादा कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे शुक्रवार यानी नौवें दिन 48.10 करोड़, दसवें दिन 72.90 करोड़ और 11वें दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 12 दिनों में भारत में इसका नेट कलेक्शन 792.60 करोड़ रुपये पहुंच गया।

13वें दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन शाम 6 बजे तक 16.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 809.36 करोड़ रुपये हो गया। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी बनाया रिकॉर्ड

विदेशों में भी ‘रामायण’ को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 20 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल कारोबार 490 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1,437.25 करोड़ रुपये बताई गई है। महज 12 दिनों में 1,400 करोड़ क्लब में पहुंचकर इसने भारतीय सिनेमा के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में ‘रामायण’ कमाई के कौन-कौन से नए आंकड़े छूती है।

ये भी पढ़ें: IMA के विरोध से हिली सनी देओल की ‘सूर्या’! कोर्ट के फैसले से पहले मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, इस साल रिलीज पर लगा रोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »