Mahoba News || UP Police Viral Video || Police Assault Case|| UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के उमरई गांव में एक दरोगा पर शिकायतकर्ता युवक को सार्वजनिक रूप से पीटने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, पीड़ित संदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 मई को हरपालपुर से गांव लौटते समय तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सोने की चेन छीन ली। शिकायत के बाद महोबकंठ थाने में तैनात दरोगा रामबाबू यादव ने चेन बरामद कराने का भरोसा दिया था। संदीप का आरोप है कि जब दरोगा जांच के लिए गांव पहुंचे तो आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्होंने उसी को सबके सामने अपमानित करना शुरू कर दिया। बाल पकड़कर थप्पड़ और अपशब्दों का इस्तेमाल वायरल वीडियो में दरोगा युवक के बाल पकड़कर थप्पड़ और लात मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल भी साफ सुनाई दे रहा है। करीब 1 मिनट 2 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर शिकायतकर्ता के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करेगा। घटना के बाद पुलिस की ‘मित्र पुलिस’ वाली छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। ये भी पढ़ें: PM पर बयान देकर घिरे सपा सांसद, महोबा में अजेंद्र सिंह लोधी पर FIR