खेल

PBKS vs RCB: धर्मशाला में पंजाब किंग्स का खराब रिकॉर्ड जारी, बेंगलुरु ने जीत के साथ प्लेऑफ में बनाई जगह

पंजाब किंग्स इस सीजन अपनी पुरानी लय हासिल नहीं कर पाई है। टीम को आरसीबी के खिलाफ एक और हार मिली, जो उसकी लगातार छठी हार रही। इस नतीजे के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह अब पहले से ज्यादा मुश्किल नज़र आ रही है।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

PBKS VS RCB || PBKS record at Dharamsala stadium || IPL 2026 : आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एचपीसीए) में खेले गए अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब को हरा दिया। अपने घरेलू मैदान पर मिली इस हार से पंजाब की टीम और उसके फैंस काफी निराश नजर आए।

धर्मशाला अब पंजाब के लिए ‘कर्स’ बन चुका है

एक समय था जब धर्मशाला का मैदान पंजाब किंग्स के लिए मजबूत किला माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां टीम का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। 2023 से अब तक पंजाब यहां सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। खास बात यह भी है कि आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला में पंजाब को लंबे समय से जीत नहीं मिली है। टीम ने बेंगलुरु को यहां आखिरी बार 2011 में हराया था।

अच्छी शुरुआत के बाद पटरी से उतरी टीम

इस सीजन पंजाब किंग्स ने शुरुआत शानदार की थी। शुरुआती मुकाबलों में टीम ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, टीम का प्रदर्शन कमजोर होता गया। अब लगातार हार ने पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आरसीबी के खिलाफ मिली हार टीम की लगातार छठी हार रही।

विराट कोहली ने फिर दिखाया क्लास

आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने ज़िम्मेदारी के साथ रन बनाए और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। उनके साथ वेंकटेश अय्यर ने भी तेज रन बटोरकर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की मदद से बेंगलुरु ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का दबाव नहीं झेल सकी पंजाब

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम लगातार विकेट गंवाती रही और मैच में कभी पूरी तरह वापसी नहीं कर सकी। शशांक सिंह ने जरूर संघर्ष किया और कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला। आखिर में पंजाब की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।

प्लेऑफ की राह हुई कठिन

इस जीत के साथ आरसीबी ने अपनी स्थिति मज़बूत कर ली, जबकि पंजाब किंग्स की परेशानी बढ़ गई है। अब टीम को बाकी मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो खिलाड़ियों को अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह फिर विवादों में फंसे, पूर्व खिलाड़ी ने दी बैन करने की सलाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »