Jalaun News || Konch Tehsil || Viral Video || Homeguard Beating || UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच तहसील परिसर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात होमगार्डों पर एक मानसिक रूप से विचलित युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश तहसील परिसर में पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद होमगार्डों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटककर लात-घूंसों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि होमगार्ड लगातार उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों में नाराजगी घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये भी पढ़ें: मरीज परेशान, डॉक्टरों ने छोड़ा काम! मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल