उत्तर प्रदेशजालौन

मरीज परेशान, डॉक्टरों ने छोड़ा काम! मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

उरई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित। ओपीडी बंद कर डॉक्टरों ने सुरक्षा, गिरफ्तारी और मुकदमा वापसी की मांग उठाई, मरीजों की परेशानियां बढ़ीं, अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल।

Reported by AJAY SRIVASTAVA and edited by Shagun Chaurasia

Orai Medical College Protest || Junior Doctors FIR || OPD Services Disrupted || UP Health News: उत्तर प्रदेश में जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब व्यापारियों के बाद डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं।

हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया गया और कई विभागों में कामकाज ठप नजर आया। हालांकि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं फिलहाल जारी रखी गई हैं। डॉक्टरों के अचानक कार्य बहिष्कार से अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों की कई मांगें

प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गिरफ्तार साथियों की रिहाई, दर्ज मुकदमे वापस लेने और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने जैसी कई मांगें उठाई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने नाटक के माध्यम से पूरे घटनाक्रम को भी प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के बवाल के विरोध में बाजार बंद, डॉक्टरों के खिलाफ सड़को पर उतरे आक्रोशित व्यापारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »