उत्तर प्रदेशजालौन

मेडिकल कॉलेज के बवाल के विरोध में बाजार बंद, डॉक्टरों के खिलाफ सड़को पर उतरे आक्रोशित व्यापारी

जालौन के उरई में सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद के बाद व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखे और चक्काजाम कर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

Reported by AJAY SRIVASTAVA and edited by Shagun Chaurasia

Jalaun News || Medical College || Doctor || UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जहां सोमवार रात को किसी बात पर डॉक्टरों और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस झड़प के दौरान एक व्यापारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी के बेटे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

व्यापारियों का डॉक्टरों पर गुस्सा

इस मामले से नाराज जिले के व्यापारियों में काफी गुस्सा फैल गया है। डॉक्टरों की इस बर्बरता के खिलाफ आज व्यापारियों ने मिलकर उरई के मुख्य बाजारों को पूरी तरह से बंद कर दिया। सुबह से ही दुकानों के ताले नहीं खुले और व्यापार ठप रहा। व्यापारियों का कहना है कि जिन्हें भगवान का रूप माना जाता है, उन डॉक्टरों ने गुंडों की तरह मारपीट की है, और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और जाम

गुस्साए व्यापारियों ने उरई में जिला मुख्यालय के सामने इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह मांग की कि जिन डॉक्टरों की गलती है, उनके खिलाफ फौरन कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस बीच, मौके पर पुलिस की भारी तैनाती है और अधिकारी व्यापारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मरीज परेशान, डॉक्टरों ने छोड़ा काम! मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »