Jalaun || Railway Track || Reel Making || Youth Danger Video || Social Media || Yamuna Bridge: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में यमुना ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर युवकों की खतरनाक हरकतों का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में कुछ युवक रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ युवक किनारे खतरनाक पोज देकर वीडियो शूट कर रहे हैं। रील बनाने का नया ठिकाना स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका अब युवाओं के लिए रील बनाने का नया ठिकाना बनता जा रहा है, जहां आए दिन लोग जान जोखिम में डालकर वीडियो शूट करने पहुंचते हैं। उनकी इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत प्रवेश कानूनन अपराध होने के बावजूद युवा सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कड़ी कार्यवाई की मांग पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। ये भी पढ़ें: ऊंट, बैलगाड़ी और ई-रिक्शा से हुआ मंत्री मनोज पांडे अनोखा स्वागत, दौरे ने बटोरी सुर्खियां