उत्तर प्रदेशबरेली

चक्की बनी काल! बड़े भाई के सामने 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

बरेली के देवचरा गांव में मसाला चक्की के पट्टे में फंसने से 15 वर्षीय छात्र आशीष की मौत हो गई। हादसा बड़े भाई के सामने हुआ, जिससे परिवार में मातम छा गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

15-yearold boy die || Masala Chakki || Crime News || UP News: बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर में लगी मसाला चक्की पर काम करते समय 15 वर्षीय आशीष उर्फ आधार मौर्य मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आशीष कक्षा आठ का छात्र था। उसके परिवार की आजीविका घर पर संचालित मसाला चक्की और सेलर से चलती है। शनिवार सुबह बिजली आने के बाद बड़े भाई प्रशांत ने चक्की चालू की थी। काम के दौरान उसने आशीष से मशीन का पट्टा बदलने को कहा। इसी बीच आशीष का संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से घूम रहे पट्टे में फंस गया।

नहीं बच पाई जान

हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आशीष को तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष परिवार का सबसे छोटा और लाड़ला सदस्य था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। मां विमला देवी, भाई प्रशांत और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

एक पल की चूक ने परिवार से उसका होनहार बेटा छीन लिया और खुशियों से भरे घर को गहरे गम में डुबो दिया।

ये भी पढ़ें: झांसी-उरई हाईवे पर बड़ा बदलाव! 11 गांवों की जमीन पर बनेगा सिक्स लेन कॉरिडोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »