उत्तर प्रदेशहमीरपुर

विश्व साइकिल दिवस पर हमीरपुर में दिखा जोश, दो पहियों ने दिया बड़ा संदेश

पहियों पर सवार होकर निकला जागरूकता अभियान, विश्व साइकिल दिवस पर हमीरपुर में भव्य रैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

Reported by Ashutosh Dixit and edited by Shagun Chaurasia

World Bicycle Day || Hamirpur News || Cycle Rally || Red Cross Society || Fitness Awareness || UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी

अटल चौक से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए स्टेडियम परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जेपी त्रिपाठी, सचिव मनीष शुक्ला, अवधेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन पी.डी. दीक्षित, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अवधेश मिश्रा समेत जिला क्रीड़ा अधिकारी और उनकी टीम की सक्रिय मौजूदगी रही।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

आयोजकों ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रैली के दौरान लोगों को नियमित व्यायाम करने, साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन ने फिट इंडिया के संदेश को भी मजबूती से आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: तालाब बना काल! एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबकर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »