Banda News || Jhansi Woman Case || Social Media Fraud || UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा एक मामला जांच के दौरान चौंकाने वाला मोड़ लेता नजर आया। झांसी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। शादी का झांसा जांच में सामने आया कि महिला की पहचान सोशल मीडिया के जरिए बांदा के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा और आर्थिक मदद का लालच देकर बांदा बुलाया। पुलिस के अनुसार, युवक ने अपनी निजी रंजिश निकालने के लिए महिला से कुछ लोगों के खिलाफ कथित तौर पर झूठी शिकायत दिलवाई।पूछताछ के दौरान महिला ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे साजिश रचने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने दी जानकारी वहीं महिला की ओर से दिए गए तथ्यों के आधार पर संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने भी जानकारी साझा की है। ये भी पढ़ें: 10 दिन से अंधेरे में गांव, प्रशासन की नींद तोड़ने सड़क पर उतरे ग्रामीण, नेशनल हाईवे किया जाम