नोएडा

विकसित भारत रोजगार योजना में पूरे प्रदेश में टॉप पर नॉएडा, युवाओं के लिए खुले नए अवसरों के द्वार

19 जून को विकसित भारत रोजगार योजना के तहत बड़ा आयोजन होगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हजारों कंपनियां शामिल होंगी, लाखों युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर मिलेंगे।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: 19 जून को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत बड़ा कार्यक्रम होगा। देशभर में 200 से ज्यादा जगहों पर आयोजन किया जाएगा। पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। योजना का मकसद रोजगार बढ़ाना और स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करना है।

देशभर में 200 से ज्यादा जगहों पर कार्यक्रम

सरकार की ओर से इस योजना के तहत 19 जून को देश के 200 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से इसमें शामिल होंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खास आयोजन

नोएडा के सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के ऑडिटोरियम में भी कार्यक्रम रखा गया है। यहां बड़ी संख्या में कंपनियों और कर्मचारियों की भागीदारी रहेगी। अब तक करीब 5785 कंपनियां रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं, जो कुल कंपनियों का लगभग 80 प्रतिशत है।वहीं ग्रेटर नोएडा में करीब साढ़े 4 हजार कंपनियां हैं, जिनमें से 3400 कंपनियों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

रोजगार के आंकड़े और अधिकारियों के अनुसार नोएडा में अगले दो सालों में करीब 5 लाख नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। अब तक 1.37 लाख से ज्यादा नौकरियां बनाई जा चुकी हैं। ग्रेटर नोएडा में भी 56 हजार से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।

योजना से मिलेगा बड़ा फायदा

करीब 4.5 लाख कर्मचारी नोएडा में और 92 हजार ग्रेटर नोएडा में रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें इस योजना का फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया है और 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना मैन्युफैक्चरिंग और नॉन-मैन्युफैक्चरिंग दोनों सेक्टर को मजबूत करेगी।

ये भी पढ़े : Noida Electric Bus: नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों के लिए अचानक बदला बसों का पूरा सिस्टम, कई स्टॉपेज हटे और नए स्टॉपेज जोड़े गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »