Noida Electric Bus: एनसीआर में हर दिन सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर अब आरामदायक और आसान होगा। सोमवार, 15 जून 2026 से क्षेत्र में 100 नई बिजली, सिटी बसें चलने लगी हैं। विशेष रूप से, नोएडा प्रशासन ने बसों के रूट को पूरी तरह से बदला है, पुराने स्टॉपेज को हटाकर नए स्टॉपेज जोड़े हैं । इन 5 रूटों पर दौड़ेंगी बसें, देख लें पूरी लिस्ट अगर आप भी इन बसों से सफर करने वाले हैं, तो नया रूट चार्ट आपके बहुत काम आने वाला है रूट नंबर 1 (बॉटनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट): जेवर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए यह सबसे बेस्ट रूट है। यह बस सेक्टर-44 छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर और रबूपुरा होकर जाएगी। रूट नंबर 2 (बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर कलेक्ट्रेट): यह बस सेक्टर-37 अंडरपास से छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75, नॉर्थ आई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेज-2, फूल मंडी और कुलेसरा होकर चलेगी। रूट नंबर 3 (बॉटनिकल गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद): इस रूट में गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-52, साईं मंदिर, सेक्टर-61, सेक्टर-62, प्रताप विहार और आरआरटीएस स्टेशन गाजियाबाद शामिल हैं। रूट नंबर 4 (बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर कलेक्ट्रेट): यह बस सेक्टर-37 अंडरपास से छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75, नॉर्थ आई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेज-2, फूल मंडी और कुलेसरा होकर चलेगी। रूट नंबर 5 (बॉटनिकल गार्डन से आनंद विहार बस स्टेशन): यह बस सेक्टर-16, नोएडा प्रवेश द्वार, सेक्टर-14ए, अक्षरधाम और कौशांबी होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। रूट नंबर 6 (बॉटनिकल गार्डन से परी चौक): यह बस गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, परथला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एक मूर्ति गोलचक्कर) और सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए परी चौक पहुंचेगी। जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ अधिकारिओ ने इन बसों का किराया आम जनता को ध्यान में रखकर निश्चित किया है। सफर के लिए कम से कम किराया मात्र ₹20 रखा गया है। वहीं सामान्य दूरी के लिए यात्रियों को ₹30 और अधिकतम किराया सिर्फ ₹50 देना होगा। यानी अब बेहद कम खर्च में लोग AC बसों के सफर का लुफ्त उठा सकेंगे । पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें बिल्कुल प्रदूषण नहीं करती हैं। इससे शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। और इन बसों के चलने से सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम होगी, जिससे लोगों को रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। ये भी पढ़े : Jewar Airport: नोएडा से अब आसान सफर! मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट