भारत

निशानेबाज जसपाल राणा के बाद मां ने भी छोड़ी दुनिया, बेटे के जाने का सदमा सह नहीं पाईं

निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के कुछ दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। बेटे के बिछड़ने का गहरा सदमा सहन न कर पाने से परिवार शोक में डूब गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Jaspal Rana Mother Death: उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज और भारतीय शूटिंग टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच रहे जसपाल राणा के परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। जसपाल राणा के निधन के कुछ दिनों बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा (78) का भी निधन हो गया। वह नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थीं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, 12 जून को बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई थी।

राणा परिवार पर दुखों का पहाड़

श्यामा देवी, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की पत्नी थीं। बेटे के असमय निधन का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और आखिरकार उन्होंने भी अंतिम सांस ली। इससे राणा परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है।

भारत को कई दिलाए पदक

टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे बड़े नामों में शामिल रहे। महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने देश को गौरवान्वित किया था। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी उन्होंने भारत को कई पदक दिलाए। म्यूनिख से लौटते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी स्टेंट सर्जरी हुई थी, लेकिन रिकवरी के दौरान अचानक उनका निधन हो गया। अब मां के निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »