Noida Airport Security: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा शुरू होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से जाने वाले और यहां आने वाले सामान की जांच कई चरणों में होगी। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। गेट से शुरू होगी प्रक्रिया निर्यात के लिए आने वाला सामान सबसे पहले एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर जांचा जाएगा। यहां वाहन और कार्गो का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही सामान को कार्गो वेयरहाउस तक ले जाया जा सकेगा। वेयरहाउस पहुंचने पर उसका वजन जांचा जाएगा और एक्स-रे मशीन से स्कैनिंग भी होगी। संदिग्ध वस्तु पर रहेगी नजर स्कैनिंग का मकसद यह देखना है कि कार्गो में कोई प्रतिबंधित या संदिग्ध सामान तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही उसे वेयरहाउस में रखा जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। बाहर से आने वाले माल की भी जांच कार्गो फ्लाइट से आने वाला सामान भी सीधे वेयरहाउस नहीं पहुंच सकेगा। उसे तय सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की मंजूरी मिलने के बाद ही कार्गो को आगे भेजा जाएगा। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा और मजबूत रहेगी। ये भी पढ़े: Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली कार्गो फ्लाइट: पश्चिमी यूपी के व्यापार को लगे पंख