OSD SUV Accident: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-29 में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शिवौतार सिंह की एसयूवी कार को एक तेज रफ्तार ई-बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि ओएसडी और उनके चालक को कोई चोट नहीं आई। जमीन का निरीक्षण कर लौट रहे थे OSD पुलिस के मुताबिक, ओएसडी शिवौतार सिंह रबूपुरा क्षेत्र के गांव करौली बांगर में जमीन का मौका मुआयना करने गए थे। वहां से लौटते समय सेक्टर-29 के पास यमुना सिटी में चल रही एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रॉनिक बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बस छोड़कर फरार हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ओएसडी की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शिवौतार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बस को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: नोएडा को मिला मेगा बूस्ट! CM योगी ने एक दिन में खोला 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश और विकास का पिटारा