Mahoba Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सबुआ गांव में एक ही पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे 18 साल की युवती और 24 साल के युवक के शव लटके मिले हैं मृतक युवक की पहचान उपेंद्र पुत्र सुन्दर विश्वकर्मा के रूप में हुई है दोनों के लटके शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया है। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2072559063716769838 क्या है पूरा मामला सूचना पर चरखारी पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की हो सकती है शायद परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से बयान ले रही है फिलहाल गांव में इस घटना के बाद से माहौल काफी गमगीन है। ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP विधायक बृजभूषण राजपूत, टला बड़ा हादसा