उत्तर प्रदेशमहोबा

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP विधायक बृजभूषण राजपूत, टला बड़ा हादसा

महोबा में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। तेज रफ्तार ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें गनर, गार्ड और चालक घायल हुए।

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक कार्यक्रम से चरखारी वापस लौट रहे थे उनकी कार आगे चल रही थी पीछे उनका एस्कॉर्ट चल रहा था खरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन मंदिर के पास केले से लदा एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित ट्रक सामने से आया तभी विधायक के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी नीचे उतार दी जिससे आमने सामने की भिड़ंत होते होते बच गई। ट्रक ने एस्कॉर्ट वाहन स्कॉर्पियो को जाकर टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर सहित सरकारी गनर,प्राइवेट गार्ड्स घायल हो गए।

BJP के दबंग विधायक

इस हादसे में विधायक ब्रजभूषण राजपूत बाल-बाल बच गए। घायल सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद उसने भागने की कोशिश की थी। ब्रजभूषण राजपूत BJP से विधायक हैं और अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं गौरतलब है कि अभी हाल में जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों को लेकर अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत देव सिंह का घेराव कर चुके है ये खबर पूरे देश की सुर्खियां बटोर चुकी हैं, इस हादसे को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

ये भी पढ़ें: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, आज से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »