उत्तर प्रदेशबहराइच

मेडिकल गोदाम पर छापा, 8 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

बहराइच में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक मेडिकल गोदाम से 8,140 प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औषधि विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दवा कारोबारी के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

67 पेटियां बरामद

औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को गुप्त सूचना मिली थी कि दरगाह थाना क्षेत्र स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के गोदाम में अवैध रूप से कोडीन कफ सिरप का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने दरगाह और रूपईडीहा पुलिस के साथ बुधवार देर रात संयुक्त छापेमारी की। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में गोदाम से 67 पेटियों में रखी 8,140 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की गई। पूरी खेप को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार बरामद दवाओं के संबंध में दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

तस्करी गिरोह पर शिकंजा

औषधि निरीक्षक की तहरीर पर दरगाह थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप पकड़ी गई थी। लगातार हो रही बरामदगी से पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: फरार POCSO आरोपी की तलाश तेज, पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ कराई मुनादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »