उत्तर प्रदेशबहराइच

फरार POCSO आरोपी की तलाश तेज, पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ कराई मुनादी

बहराइच में POCSO एक्ट के दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवाबगंज पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। जल्द हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी दी।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। थाना नवाबगंज पुलिस ने POCSO एक्ट के दो फरार आरोपियों, इरशाद और दिनेश, की गिरफ्तारी के लिए उनके गांव भटपुरवा में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर न्यायालय का नोटिस भी चस्पा किया।

ढोल-नगाड़ों से ऐलान

अचानक गांव में ढोल-नगाड़ों की आवाज और पुलिस की उद्घोषणा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि दोनों आरोपी जल्द से जल्द अदालत या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करें। चेतावनी दी गई कि यदि वे निर्धारित समय में हाजिर नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को और तेज करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मुनादी का उद्देश्य आरोपियों पर दबाव बनाना और स्थानीय लोगों को भी उनकी तलाश में सहयोग के लिए जागरूक करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की हर कोशिश का सख्ती से जवाब दिया जाएगा और फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर पर नशीली दवाइयों का बड़ा खेल बेनकाब! मेडिकल स्टोर से करोड़ों की खेप बरामद, संचालक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »