Ghazipur News: जुलाई माह से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालय खुल चुके हैं। विद्यालयों की छुट्टी होने से पहले प्रत्येक स्कूल द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को गाजीपुर में एक अनोखी स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा का संदेश रैली में शामिल दिव्यांग बच्चे अपने हाथों में शिक्षा से जुड़े विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक करते हुए निकले। रैली को **अपर जिला अधिकारी (भू-राजस्व) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका समापन विकास भवन में हुआ, जहां **मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद** ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जब मुख-बधिर बच्चों को संबोधित कर रहे थे, तब उनकी बातों को बच्चों के शिक्षक इशारों की भाषा में समझा रहे थे। शिक्षक के माध्यम से संदेश समझने के बाद बच्चों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। शिक्षा सबका अधिकार समर्पण संस्था की प्रबंधक सविता सिंह ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य है कि एक भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ संस्था हर वर्ष दिव्यांग बच्चों के माध्यम से स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर समाज को जागरूक करती है। उन्होंने कहा कि आज भी कई परिवार दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से दूर रखते हैं, लेकिन संस्था चाहती है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। संस्थाओं से सहयोग मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि यह रैली एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित की गई थी। रैली के समापन के दौरान उन्होंने मुख-बधिर बच्चों से संवाद भी किया, जो उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने जनपद की अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे इस तरह के सामाजिक और शैक्षिक अभियानों में आगे बढ़कर भाग लें, ताकि समाज का हर बच्चा शिक्षा से जुड़ सके। ये भी पढें: UP में बिजली चोरों पर कार्रवाई, 629 जगह छापेमारी, 100 लोगों पर FIR, विभाग का बड़ा अभियान