उत्तर प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

तोड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Etawah News: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत तोड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर हत्या के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी आशिकी देवी और उसके प्रेमी शिवम राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी को प्रेमी से अवैध संबंध से रोकने पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश रची गई पत्नी ने पहले अपने पति को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद बेहोश होने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मौत के राज से उठा पर्दा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत 12 जुलाई को देर रात तोड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों का पैनल बनाकर पोस्टमार्टम करवाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला घोटने से मौत आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करना शुरू किया। जांच में संदेह होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी आशिकी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

कैसे दिया अंजाम

सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने अपने जुर्म को स्वीकार किया पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले लड़के शिवम राजपूत से अवैध संबंध है जिसका विरोध उसका पति करता था इसी वजह से प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति आनंद उर्फ महबूब राजपूत को पहले दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद उसके बेहोश होने के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी आशिकी देवी और प्रेमी शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से एक बाइक मृतक की सोने की अंगूठी, दो मोबाइल फोन बरामद किए है।

ये भी पढ़ें: पुल से मालगाड़ी पर लगा दी छलांग! हाईटेंशन तारों के बीच युवक की हरकत देख थम गईं सांसें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »