उत्तर प्रदेश

पुल से मालगाड़ी पर लगा दी छलांग! हाईटेंशन तारों के बीच युवक की हरकत देख थम गईं सांसें

इटावा में मानसिक रूप से बीमार युवक रेलवे पुल से मालगाड़ी पर कूद गया। हाईटेंशन लाइन के बीच उसकी हरकतों से हड़कंप मच गया। आरपीएफ-जीआरपी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रेलवे पुल से सीधे खड़ी मालगाड़ी की छत पर कूद गया। युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर काफी देर तक कसरत जैसी हरकतें करता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वह रेलवे की हाईटेंशन ओएचई लाइन के बेहद करीब पहुंच गया, जिससे किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो सकता था।

जवानों की सूझबूझ

युवक की खतरनाक हरकतों की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद जवानों ने युवक को सुरक्षित मालगाड़ी से नीचे उतारा।

मानसिक रूप से बीमार

इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। जांच पूरी होने के बाद जीआरपी ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से एक बड़ा रेल हादसा टल गया और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें: गड्ढा खोद रहे मजदूर को सांप ने काटा, सांप को बोरी में बंद कर अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मजदूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »